कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि व पशुधन विकास विभाग की संचालक चंदन त्रिपाठी व उप सचिव तुलिका प्रजापति द्वारा केशकाल विकासखण्ड के मुरनार ग्राम में स्थित आदर्श गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक द्वारा गोठान की महिला समूहों से चर्चा करते हुए।
गोठान में गतिविधियों के सफल संचालन हेतु सराहना करते हुए। उनका प्रोत्साहन भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों को बढ़ाने व पारम्परिक कार्यों के अलावा अन्य आजीविकापरक गतिविधियों को भी प्रारंभ करने के सुझाव दिए।इस दौरान संचालक व उप सचिव द्वारा गोठान की गतिविधियों से संबंधित एनआरएलएम बिहान, पशुधन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों को महिलाओं को प्रशिक्षण देकर निरंतर गोठान का अवलोकन करने और गोठानों से बनने वाली सामग्रियों के लिए बाजार की तलाश कर उनके विपणन में भी सहायता करने के निर्देश दिए। संचालक द्वारा गोठान में मुर्गी पालन व सूकर पालन हेतु की गई।
इसके तहत व्यवस्थाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए गोठान में हर पशु के टीकाकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डेयरी के माध्यम से महिलाओं को लगातार मिल रही आय पर खुशी जाहिर करते हुए डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण हेतु भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं शिशिर कांत पाण्डेय द्वारा संचालक और उप सचिव को जिले में टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए पशु सखियों द्वारा जिले के पशुओं के टीकाकरण में सहयोग व उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें पशु सखियों से मिलाया।
जिस पर उप सचिव द्वारा पशु सखियों के कार्यों की भी सराहना की गई। मौके पर समूह की महिलाएं और पशु विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।