कोण्डागांव
वन कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
27-Mar-2022 10:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश में कर्मचारियों के द्वारा अपनी ग्रेड में वृद्धि करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हाड़ताल शुरू कर दिया गया है। इसी तारतम्य में वन कर्मचारी संघ भी दक्षिणमंण्डला कोण्डागांव कार्यालय के सामने मैदान में धरने पर बैठे है। जिसमें समस्त वन कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरने देकर बैठे हंै।
हड़ताल से वन विभाग का काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण मार्च में जंगल में आगजनी,अवैध कटाई-उत्खनन, शिकार आदि में तेजी आने की आशंका है।
आज हड़ताल में चंदन सेठिया, जिलाध्यक्ष ईश्वर कवाची, सचिव छन्नुलाल मारकण्डे, जिला उपाध्यक्ष जहांगीर खान, व कोण्डागांव जिले के वन कर्मचारी हड़ताल में बैठे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे