कोण्डागांव

बैठक में इमली खरीदी पर दिशा निर्देश
11-Mar-2022 10:05 PM
बैठक में इमली खरीदी पर दिशा निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 मार्च।
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल के द्वारा 9 मार्च को  बैठक नीलाम काष्ठागार में आयोजित किया गया। जिसमें वनमंडलाधिकारी पदेन प्रबंध संचालक, यूके गुप्ता उप प्रबंधक संचालक जिला यूनियन दक्षिण एम.एस नाग, वनमंडलाधिकारी पूर्व तेजूराम पोयम, वन मंडल के परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त पोषक अधिकारी, समस्त प्रबंधक, समस्त परिक्षेत्र सहायक और समस्त वनरक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में इस वर्ष 2022 सीजन में आंटी इमली और फुल इमली खरीदी 44 हजार क्विंटल खरीदी के संबंध में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसकी गुणवता की आंटी इमली खरीदी के पश्चात आंटी से फूली तैयार करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

वनमंडलाधिकारी गुप्ता ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वनमंडल को संघ मुख्यालय रायपुर से प्राप्त अनुसार खरीदी और डीसीडिंग कार्य किया जाना है। आंटी इमली ग्रेड 1 रुपए 36.00 किलोग्राम आंटी इमली ग्रेड 2 रुपए 33.00 किलोग्राम और फुल इमली 69.00 प्रति किलोग्राम व इमली बीच रुपए 11.00 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी किया जाना है।


अन्य पोस्ट