कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 9 मार्च को वित्तिय वर्ष 2022-23 के बजट के दौरान हर वर्ग और हर नागरिक के विकास हेतु बजट प्रस्तुत करते हुए कोण्डागांव जिले में 33.30 करोड़ के विभिन्न मार्गों औरं पुल पुलियों के निर्माण का बजट में प्रावधान किया।
जिसके तहत् ग्राम मालाकोट, बड़ेपारा से ग्राम किबईबालेंगा मार्ग के 3.00 किमी लंबे और 2 करोड़ लागत सडक़ हेतु वर्ष के लिए 40 लाख, ग्राम छोटेबंजोड़ा से ग्राम बोलबोला तक 2.5 करोड़ लागत से 2.90 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 50 लाख, ग्राम बफना मालगुजारपारा से ग्राम छोटेबंजोड़ा मार्ग तक 2.5 करोड़ लागत से 2.40 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 50 लाख, लूभा से सोड़सिवनी पुजारी पारा तक 4.50 करोड़ की लागत से 5.00 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 90 लाख, कोपाबेड़ा नारियल प्लांट से भीरागांव मार्ग पर 1.8 करोड़ लागत से 2.00 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 36 लाख, ग्राम चौंगड़ा से ग्राम चलका तक 3 करोड़ लागत से 4.00 किमी सडक़ हेतु वर्ष 23 के लिए 60 लाख, ग्राम बड़ेबेन्दरी से शंकर नगर तक 3 करोड़ लागत से 3.00 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 60 लाख, ग्राम नेवता से ग्राम जुनापानी तक 3 करोड़ लागत से 4.00 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 60 लाख, ग्राम डोगरसिलाटी से ग्राम कावरा तक 3 करोड़ लागत से 3.50 किमी सडक़ हेतु वर्ष के लिए 60 लाख, इसके तहत केशकाल बांसकोट मार्ग के भंवरडींग नदी पर 3 करोड़ लागत केे पुल निर्माण हेतु वर्ष के लिए 75 लाखए बेडमा अंतागढ़ मार्ग में बिंझे नदी पर 3 करोड़ की लागत से बनने वाले वृहद पुल के निर्माण हेतु वर्ष के लिए 75 लाख, परभेली भेलवापानी मार्ग के रावली नाला पर 2 करोड़ लागत के सेतुमय पहुंच मार्ग के निर्माण सडक़ हेतु वर्ष के लिए 50 लाख रूपयों का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा बजट में कोण्डागांव के लिए कुल 33.30 करोड़ के पुल पुलियों और सडक़ों के निर्माण हेतु स्वीकृति दी है।
जिसमें कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2022.23 के लिए 7.06 करोड़ प्रदान करने का बजट में प्रावधान किया गया है।