कोण्डागांव

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
05-Mar-2022 10:20 PM
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 मार्च। नगर पालिका में भाजपा समर्थित पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। प्रस्ताव पास नहीं हुआ, लेकिन अब 15 सदस्यों वाली जनपद पंचायत में सदस्य अपने अध्यक्ष से नाराज चल रहे हंै। जिसके चलते सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पत्र कलेक्टर को सौंपा। जिसकी नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

कलेक्टर को मिले इस अविश्वास पत्र को जनपद पंचायत सीईओ को हस्ताक्षर मिलान के लिए भेजा गया है। जहां से हस्ताक्षर मिलान की प्रक्रिया पूरी कर इसमें मूलत: कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सौंपा जाएगा। जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी और उपाध्यक्ष मनोज सेठिया दोनों ही कांग्रेस समर्थित है।

 जनपद में 25 सदस्य हंै। इनमें 12 भाजपा के तो 13 कांग्रेस के हैं। इस दौरान 11 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बहुमत सिद्ध करना पड़ेगा। एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने बताया कि 11 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना है, सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।


अन्य पोस्ट