कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 22 फरवरी। इन दिनों केशकाल घाट में मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों को प्रतिबंध किया गया है वही केशकाल घाट में मरम्मत कार्य को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता संभाग जगदलपुर ने कोंडागांव और कांकेर एसपी को पत्र लिखकर 10 दिनों में मरम्मत कार्य पूर्ण करने की बात कही गई थी जिसको लेकर 14 फरवरी से 24 फरवरी तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंध करने पत्रचार किया गया था।
लेकिन ठेकेदार की लापरवाही व धीमी गति के चलते अब तक चार मोड़ पर ही मरम्मत कार्य पूर्ण हुआ है अब छ: मोड़ को 2 दिन में पूरा करना है । यदि इस 2 दिन में मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 25 फरवरी से केशकाल और कांकेर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा भारी संख्या में चक्का जाम कर प्रदर्शन करने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि जिस प्रकार से केशकाल घाट का मरम्मत कार्य हो रहा है वह गुणवत्ताहीन है साथ ही विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के चलते बहुत ही धीमी गति से चल रहा है 24 फरवरी तक कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 25 फरवरी को उग्र आंदोलन करते हुए केशकाल घाट में चक्का जाम किया जावेगा।