कोण्डागांव

गांजा तस्करी के आरोपी को 10 साल कैद
08-Feb-2022 9:48 PM
गांजा तस्करी के आरोपी को 10 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 फरवरी।
जिला न्यायालय में न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने गांजा तस्करी के आरोपी विनोद कुमार काफले नेपाल निवासी को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

इस बारे में 8 फरवरी को लोक अभियोजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंधा तालाब के पास संदिग्ध वाहन की जांच करने पर आरोपी के द्वारा 9 बोरियों में 218. 630 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर अपराध कायम कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। न्यायाधीश सुरेश  कुमार सोनी के अदालत में पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार काफले को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और एक लाख के अर्थदंड से दंडित किया गया। इस प्रकरण का दिलीप जैन, लोक अभियोजक ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट