कोण्डागांव

शोरूम में पंजीयन शुल्क और टैक्सों का होगा प्रदर्शित
15-Jan-2022 10:18 PM
शोरूम में पंजीयन शुल्क और टैक्सों का होगा प्रदर्शित

कोण्डागांव, 15 जनवरी। अब कोण्डागांव जिला अंतर्गत संचालित वाहन विक्रेता टैक्स की हेरा-फेरी नहीं कर पाएंगे। और न ही ग्राहकों से टैक्स के नाम पर अधिक रुपयों की उगाही कर सकेंगे। क्योंकि शासन ने टैक्स संबंधित सूची वाहन ब्रिकी शोरूम में चस्पा किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, राज्य की परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को परिवहन अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार वाहन शोरूम संचालकों को शोरूम में वाहन विक्रेताओं की जानकारी बोर्ड पर समस्त टैक्सों और परिवहन शुल्क संबंध में जानकारी दर्शित करने होंगें। साथ ही बोर्ड पर नवीन पंजीयन के लिए जाने वाले सभी पंजीयन शुल्क और टैक्सों का विवरण प्रदर्शित किया जाना है।

इस बोर्ड के जाने से आम जनता को वाहन पंजीयन से संबंधित सभी टैक्सों की जानकारी प्राप्त होंगी। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की राशि शोरूम संचालकों द्वारा किए जाने पर आम जनता द्वारा के इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष की जाएगी।


अन्य पोस्ट