कोण्डागांव
कोण्डागांव, 13 जनवरी। कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण अंग आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग द्वारा जिला और विधानसभा स्तर पर नियुक्ति हुई है। कांग्रेस पार्टी के लिए काफी वर्षों से सक्रिय रूप से आईटी व सोशल मीडिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कांग्रेस कमेटी में विचारधारा सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने वाले कांग्रेस नेता रविंद्र दीवान को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
लगातार कई वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से युवा नेता रविंद्र दीवान कांग्रेस की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करते आ रहे है। इसको देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने उन्हे कोण्डागांव विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
रवीन्द्र दीवान की नई नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम, सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, पीसीसी आईटी सेल अध्यक्ष जसवर्धन बिस्सा, पीसीसी आईटी सेल महासचिव गीतेश गांधी, बस्तर लोकसभा अध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित अन्य ने बधाई दिया है।


