कोण्डागांव

भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद को किया याद
12-Jan-2022 10:21 PM
भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 जनवरी।
युवाओं के प्रेरणास्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से युवा महोत्सव 2022 के उद्घाटन व संबोधन एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के कार्यक्रम के संबोधन को जिला भाजयुमो कोण्डागांव के द्वारा भाजपा कार्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया, तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र ठाकुर महामंत्री कुलवंत चहल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र जिला महामंत्री नागेश देवांगन जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल उपाध्यक्ष गोविंदा तलवार नानू सेन, महामंत्री आईटी सेल जिला संयोजक विक्की रवानी आकाश दास मंत्री गोविंद रामटेके पार्षद, ललित देवांगन, लक्ष्मी ध्रुव, सुनामणि पोयम और भी सम्मानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा दिवस लजोंडा स्कूल में भी मनाया
जिला मुख्यालय से स्थित 27 किमी की दूरी पर लजोंडा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय लजोंड़ा मे स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में शालीनता पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एसपी शर्मा, आर आर नेताम, डी के साहू और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जे एन मरकाम अमरनाथ साहू सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद थे। इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा इसके जीवन पर प्रकाश डाला गया।


अन्य पोस्ट