कोण्डागांव

नव वर्ष पर रामायण पाठ कांग्रेस भवन में
02-Jan-2022 9:18 PM
नव वर्ष पर रामायण पाठ कांग्रेस भवन में

कोण्डागांव, 2 जनवरी। जि़ला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रामायण पाठ का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। नव वर्ष को शुरुवाती दिन में ही ईश्वर की आराधना से साल भर ऊर्जा बनी रहे ऐसी कामना की गई। महिला कांगेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम ने शुभकामनाएं दी एवं अध्यात्मक पाठ समय की जरूरत बताया।

पूर्व पार्षद शांति पाण्डे ने युवाओं को भी अध्यात्म से जुडऩे को प्रेरित किया। प्रवक्ता डॉ शिल्पा ने कहा आधुनिकता के साथ साथ अध्यात्म बच्चों जो की राष्ट्र का भविष्य है सम्पूर्ण विकास में जरूरी है, वहीं ननकी वैष्णव ने बताया सकारात्मक दृष्टिकोण को ऐसे आयोजन बढ़ावा देते है। कार्यक्रम में समस्त महिलाओं ने ढोलक मंजीरा के साथ भजन कीर्तन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमुक दीवान ने मौके पर पहुंचकर सभी को नव वर्ष की बधाई दिए। महिला कांग्रेस से गुनमति नायक वेदवती पोयम सौम्या सिंह गीता गुप्ता समेत सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट