कोण्डागांव

आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी
02-Jan-2022 9:11 PM
आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

कोण्डागांव, 2 जनवरी। दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के तीन प्रकरण में 12 लाख की राशि मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अतंर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

जिसमें 25 जून 2021 को जगतू पिता मोसू  ग्राम खचगांव तहसील कोण्डागांव, 22 अक्टूबर 2021 को बुधराम पिता गोपाल ग्राम मारंगपुरी तहसील बड़ेराजपुर, चार अक्टूबर 2021 को सियाराम पिता बलदेव  ग्राम अरण्डी तेन्दूभाटा, तहसील केशकाल जिला कोण्डागांव की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी।
इस संबंध में उनके पीडि़त परिवार को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

सहायता राशि चेकए बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट