कोण्डागांव

15-18 वर्ष के लिए कल से होगा टीकाकरण
01-Jan-2022 9:03 PM
15-18 वर्ष के लिए कल से होगा टीकाकरण

कोण्डागांव, 1 जनवरी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में बुस्टर डोज एवं 15 से 18 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण हेतु चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासन के निर्देशानुसार 15-18 वर्ष के युवाओं हेतु तीन जनवरी से स्कूलों में कैम्प लगाकर टीकाकरण करने हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिए।

सर्वे अनुसार 15-18 वर्ष के उम्र के 36108 युवाओं को जिले में लक्षित किया गया है। इनका टीकाकरण एक साथ कराते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण पूर्ण किया जाएगा। 60 से अधिक उम्र के वृद्धों हेतु चिकित्सकों के सलाह के अनुसार तथा हैल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाईन वर्करों को बुस्टर डोज 10 जनवरी 2022 से लगाने प्रारंभ किए जाएंगे तथा इस हेतु द्वितीय डोज पूर्ण कर नौ महीने पूर्ण कर चुके लोग ही बुस्टर डोज लगाने हेतु पात्र होंगे। इस हेतु 60 से अधिक उम्र के जिले में 11378 लोगों को लक्षित किया गया है।


अन्य पोस्ट