कोण्डागांव

विभिन्न पदों पर भर्ती, 5 से 8 तक साक्षात्कार व कौशल परीक्षा
31-Dec-2021 4:22 PM
विभिन्न पदों पर भर्ती, 5 से 8 तक साक्षात्कार व कौशल परीक्षा

कोण्डागांव, 31 दिसंबर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला कोण्डागांव के स्वास्थ्य विभाग के अतंर्गत एनएचएम, आरबीएसके, एनटीईपी, एनपीपीसीडी, एनपीएचसीई, एनआरसी कार्यक्रम के तहत् डेन्टल एसिस्टेंट, आयुष मेडिकल ऑफिसर, एफपी कॉउन्सलर, ओटी टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स एनएचएम, एनआरसी, आईसीयू ब्लड बैंक कॉउन्सलर, फार्माशिस्ट, ब्लॉक अकाउंट मेनेजर, डीईओ, ऑडियोमैट्रिक्स सहायक, एनएम एनएचएम, आरबी एस के सेनिटरी अटेंडेंट फिजियोथेरेपिस्ट, पीपीएम कॉर्डिनेटर के सविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिस पर पात्र अभ्यार्थी की मेरिट सूची जारी किए जाने के उपरांत पांच से आठ जनवरी  तक साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया है।

जिसकी पदवार समय सारिणी व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट पर एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के सूचना पटल पर उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट