कोण्डागांव
एसआईएस सुरक्षा जवान के लिए आठ युवकों का चयन
30-Dec-2021 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 30 दिसंबर। जिला मुख्यालय के स्थित लाइवलीहुड कौशल विकास के तहत आज एसआईएस सुरक्षा कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के लिए रोजगार शिविर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यहां जिला कोण्डागांव से लाइवलीहुड कॉलेज में 35-40 युवक मौजूद रहे। सभी का शारीरिक माप ऊंचाई सीना वजन और लिखित परीक्षा के पश्चात आठ युवकों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
सभी चयनित युवकों को लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य भुनेश्वर वर्मा एवं जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एसआईस के बारे में जानकारी एसआईएस के भर्ती अधिकारी डी एन सिन्हा ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे