कोण्डागांव

दैवेभो वनमंडल केशकाल के अध्यक्ष बने अजय
27-Dec-2021 5:17 PM
दैवेभो वनमंडल केशकाल के अध्यक्ष बने अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 27 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ कांकेर के जिला अध्यक्ष गिरिधर जैन के नेतृत्व में वन मण्डल कांकेर के सदस्यों की उपस्थिति में शनिवार को केशकाल के पंचवटी में संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें संघ से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सर्वप्रथम सभी सदस्यों का परिचय सम्मेलन किया गया। तत्पश्चात चर्चा को आगे बढ़ाते हुए केशकाल वन मंडल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ में सभी को एक साथ रहते हुए संघ को मजबूती एवं संगठित रहने के संबंध में चर्चा की गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार यादव ने बताया कि केशकाल वनमंडल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सर्वसहमति से अजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र निषाद, कोषाध्यक्ष शिवकुमार नेगी कोषाध्यक्ष, सचिव देवतोष मलिक, संरक्षक रॉबिंसन जेटटी, मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार पांडे, तथा सदस्यगण में मनराखन चौहान, संतोष कुमार एवं अन्य सदस्य मनोनीत किये गए।
 


अन्य पोस्ट