कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 दिसंबर। जिले के शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में गणित विभाग की रामानुजन मैथमेटिकल सोसायटी के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी, भूमिका, भावना एवं द्वितीय स्थान, जागृति, सिमरन, लीलिमा, दिशा, रोशनी। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सना, प्रियंका, मेघा, द्वितीय स्थान रीमा, गरिमा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दामोदर मारापी, द्वितीय स्थान के अनुशिका। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुश मुस्कान, वसुंधरा, द्वितीय स्थान युवराज, सावित्री, नरेंद्र ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण नुरूटी ने भारतीय गणितज्ञों एस रामानुजन, आर्यभट्ट आदि का स्मरण करते हुए इनके गणित में योगदान को नमन किया साथ ही उन्होंने गणित से मानव के मस्तिष्क के सम्पूर्ण विकास की बात कही।
गणित विभाग की विभागाध्यक्ष महक बक्शी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए गणित के समीकरणों का जीवन से संबंध बताते हुए गणित से डरने नहीं बल्कि इंजॉय करने की बात कही। बड़े ही रोचक अंदाज़ में उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे गणित को खेल खेल में आसानी से समझा जा सकता है। इसके साथ ही आज के प्रतियोगी परिदृश्य में गणित के प्रश्नों का महत्व समझाते हुए बताया कि आज हर प्रतियोगी परीक्षा में गणित एक अनिवार्य भाग होता है।
खुशबू साहू सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव ने प्रश्नमंच का सफलता पूर्वक संचालन किया।
इस कार्यक्रम में पुरोहित सोरी, एस आर यादव, शशिभभूषण कन्नौजे, रूपा सोरी डॉ देवाशीष, नसीर अहमद, डॉ. आशीष आसटकर, विनय देवांगन, चित्रकिरण पटेल एवं समस्त अतिथि प्राध्यापक उपस्थित रहे। साथ पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन रामानुजन मैथमेटिकल सोसायटी के सभी पदाधिकारियों ने किया।


