कोण्डागांव

भेलवापदर वार्ड में कांग्रेस ने लहराया परचम
23-Dec-2021 9:01 PM
भेलवापदर वार्ड में कांग्रेस ने लहराया परचम

कोण्डागांव, 23 दिसंबर। नगर पालिका कोण्डागांव के वार्ड- 12 भेलवापदर के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया। आज कोण्डागांव के शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम के समक्ष मतगणना सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी 26 मतों से विजय घोषित किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेसियों ने विजय जुलूस निकाला।

कांग्रेस के खाते में 473, भाजपा के खाते में 447, आम आदमी पार्टी के खाते में 16 और नोटा के खाते में दो मत पड़े हैं, वहीं 13 मत रिजेक्ट किए गए हैं।  कोण्डागांव नगर के भेलवापदर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी बसंती ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी और आप प्रत्याशी करन श्रीवास्तव पार्षद पद के उम्मीदवार थे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी को 473 मत, भाजपा की बसंती ठाकुर को 447 और आप प्रत्याशी करन श्रीवास्तव को 16 मत मिले। इस तरह से 26 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी विजय घोषित किए गए।


अन्य पोस्ट