कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 दिसंबर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व बस्तर लोकसभा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भेलवापदार वार्ड चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी बसंती ठाकुर के पक्ष में समर्थन मांगा।
यहां वार्ड की गलियों में घूम-घूम कर बसंती ठाकुर को पार्षद के रूप में चुनकर समाज सेवा करने का अवसर देने जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवंर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, वार्ड प्रभारी मनोज जैन, सभी भाजपा पार्षद, भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में प्रत्याशी बसंती ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी रैली निकाली।
मतदाताओं से चर्चा करते दिनेश कश्यप ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वार्ड मे कांग्रेस सत्ता में रही है एवं यह वार्ड पीसीसी चीफ और विधायक मोहन मरकाम का गृह वार्ड रहा है, उसके बाद भी जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा सकी। इस चुनाव में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी।
डोर टू डोर संपर्क कर रही पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि हमारी प्रत्याशी वार्ड वासियों के सुख दुख में निरंतर साथ रहकर उनके समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहती है। इसी संवेदनशीलता और सहयोगात्मक भावना के चलते वह लोकप्रिय है।
जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के अनुसार वार्डवासियों मे उनके प्रत्याशी की साफ व मिलनसार छवि एवं महिला मोर्चा की पुरानी कार्यकर्ता होने से भाजपा उम्मीदवार के लिए बेहतर स्थिति निर्मित होती दिख रही।
इस दौरान दयाराम पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, भारत जैन, इना श्रीवास्तव, जय हिंद ठाकुर, निखिल बिस्वास, कुलवंत चहल, शकुंतला सागर, बंटी नाग, अनिता नेताम, सोनमणि पोयाम, जय हिंद ठाकुर, अश्विनी पाण्डे सुनील कोर्राम, सुभाष पाठक, तिमिर प्रकाश, प्रभु भट्ट, भेलकुराम, दिलावर कपाडिय़ा, प्रतोष त्रिपाठी, पोल्टू चौधरी, गामा, रेखा साहू, सुंदरी बाई, रवि मिश्रा, राजेश नाग, विमान हलधर, जंबोवती बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


