कोण्डागांव
घायल स्कूली छात्रा को उप पुलिस अधीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल
09-Dec-2021 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 9 दिसंबर। जिले मेें ग्राम मसोरा की राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्कूली छात्रा को एक अज्ञात स्कूटी ने ठोकर मार दी, जिससे घायल छात्रा बेहोश होकर गिर गई। इसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकले उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार व सतीश भार्गव के द्वारा तत्काल घायल छात्रा को अपने वाहन में जिला अस्पताल आरएनटी में भर्ती कराया गया और बालिका के परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया गया। जानकारी अनुसार घायल बालिका खतरे से बाहर बताया गया, जहां उपचार अभी जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


