कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 नवंबर। नगर में स्थित वीर नारायण सिंह वाटिका चौपाटी मैदान कोण्डागांव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
सभा को सर्व प्रथम संरक्षक गोंमा सोरी रंगीलाल मरकाम आर. आर. सोरी नीलकंठ शार्दुल मनहेर सिंह कोर्राम बंगाराम सोरी मन्ना राम नेताम जिला पंचायत सदस्य शिवलाल मण्डावी पूर्व कलेक्टर कोण्डागांव नीलकंठ टेकाम सभा को संबोधित किए। सचिव संतुराम सोरी द्वारा अभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन तिरूमाल रामलाल नेताम, हीरा नेताम शुभऊ नेताम द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला के सभी गांव नार्र से माटी गांयता गढ़ गांयता राज राज गांयता पटेल मांझी मुखिया पंच सरपंच जिला पंचायत के प्रतिनिधिगण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली और कोण्डागांव जिला सहित समस्त बस्तर संभाग मेें शांति सुव्यवस्था के लिए शासन प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का वचन दिए।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप पूर्व मंत्री छग शासन लता उसेण्डी, माटी गांयता कोपाबेडा़ आसमन कोर्राम राज गांयता बस्तर जोन एंव अन्य ग्रामों से आए गांयता पुजारी, पटेल मांझी और मुख्याओ के उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया। तथा शपथ ग्रहण में आर आर सोरी पर्यवेक्षक ,एसडी भास्कर समाजिक कार्यकर्ता बंगाराम सोरी अध्यक्ष फतेह सिंह जूर्री संगठन मंत्री सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ मन्ना राम नेताम पूर्व जिला सचिव रामलाल कोर्राम आदि मौजूद थे।
समारोह में नर्तक दल में कोनगुड, चिंयागांव, कोर्रा पलना, बंगोली एंव फरसगांव के सांस्कृतिक दल अपना प्रस्तुति दिए, जिन्हे समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रदाय किया गया।


