कोण्डागांव

198 आरक्षक बने विवेचक, 38 जवानों के कंधे पर सजाएंगे सितारे
18-Nov-2021 8:34 PM
198 आरक्षक बने विवेचक, 38 जवानों के कंधे पर सजाएंगे सितारे

कोण्डागांव, 18 नवंबर। नगर के जिला पुलिस में पदस्थ 198 पुलिस आरक्षक को विवेचक के रूप में पदोन्नति मिली है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि कोण्डागांव जिला पुलिस में पदस्थ 198 पुलिस आरक्षक प्रधान आरक्षक के रूप में पदोन्नत हुए हैं। जिले के 38 प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पदोन्नति पाने वाले आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव और प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले जवानों को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।


अन्य पोस्ट