कोण्डागांव
एकलव्य आदर्श विद्यालय का निरीक्षण
18-Nov-2021 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 18 नवंबर। जनपद कोण्डागांव अतंर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलवंड का 17 नवंबर को आदिम जाति कल्याण विभाग के क्षेत्र संयोजक देवेंद्र बघेल के द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस बारे में देवेंद्र नेताम ने जानकारी बताया कि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन पर कोण्डागांव जिला अंतर्गत संचालित आश्रम व विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए सहायक आयुक्त संकल्प साहू के मार्गदर्शन में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत उनके माध्यम से गोलवंड के एकलव्य आदर्श विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा गुणवत्ता के लिए विद्यालय के शिक्षकों को टिप्स दिए गए। तथा एकलव्य विद्यालय गोलावण्ड की साफ सफाई स्वच्छता तथा बच्चों के अनुशासन को देखकर प्रभावित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


