कोण्डागांव

बारिश में फसल बर्बाद, किसान ने की खुदकुशी की कोशिश
17-Nov-2021 9:48 PM
बारिश में फसल बर्बाद, किसान ने की खुदकुशी की कोशिश

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 नवंबर।
बोमौसम बारिश से बर्बाद फसल से चिंतित जनपद कोण्डागांव के बड़ेभिरावण्ड निवासी 33 वर्षीय किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है।  कोण्डागांव के जिला अस्पताल आरएनटी में उपचार जारी है।

 किसान की पत्नी ने बताया कि बीते दो दिनों तक बारिश के बाद उनके पति फसल की बातों को लेकर बड़बड़ा रहे थे, जिसके बाद एकाएक उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया।  ज्ञात हो कि इन दिनों कोण्डागांव जिला के किसान धान के खरीफ फसल की कटाई कार्य में व्यस्त हैं। इसी बीच शनिवार, रविवार और सोमवार को जिला के कई क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई।


अन्य पोस्ट