कोण्डागांव

रायतार समाज को महाराष्ट्र की संस्था से दस हजार का सहयोग
16-Nov-2021 9:25 PM
रायतार समाज को महाराष्ट्र की संस्था से दस हजार का सहयोग

कोण्डागांव, 16 नवंबर। गोण्डवाना अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था खंरागण वर्धा महाराष्ट्र की संस्था द्वारा दस हजार रूपए का चेक जंगो रायतार समाज कल्याण समिति कोण्डागांव नाम से संस्था को दिया गया। बच्चों के लिए स्कूल बैग व नोट बुक पेंसिल प्रोत्साहन के रूप में संस्था को दिया गया। जंगो रायतार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कपुरचंद कुंजाम ने जानकारी दी।

इस दौरान जंगो रायतार समाज कल्याण समिति छग के अध्यक्ष कपुरचंद कुंजाम सचिव गौरव नेताम जलसाय कोराम मंगल कोर्राम गोंडी विशेषज्ञ पद्दा जगदलपुर से तिरूमाल किशोर मण्डावी मोहन पोयाम हेमन्त बस्तरिया याकुब तिर्की चंदरू मण्डावी गोण्डवाना अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था वर्धा महाराष्ट्र के अध्यक्ष अशोक मडावी सचिव महेश कंगाली देवराज धुव्र सचिन येडमाचे एभोरइवेर वट्टी गजेन्द्र सिंह दिलीप टेकाम देवचंद पद्दा जंगो रायतार समाज कल्याण समिति कोन्डागांव के अध्यक्ष बलराम मरकाम सचिव पीलाराम मरकाम ब अध्यक्ष बीरा नेताम बुद्धा मरकाम  तिरूमाय रंगनी मरकाम और अन्य समितिगण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट