कोण्डागांव
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल के प्रभारी प्राचार्य बने मनोज
16-Nov-2021 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केशकाल, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 15 नवम्बर को प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में संचालित स्वामी अत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों की नियुक्ति कर सूची जारी की गई है। छ.ग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार केशकाल के स्वामी आ.अं. मा. स्कूल के प्राचार्य के रूप में व्याख्याता मनोज डडसेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि व्याख्याता मनोज डड़सेना विगत 3 वर्षों से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बतौर व्याख्याता पदस्थ हैं, जो कि स्वामी अत्मानंद स्कूल में अस्थाई रूप से प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे थे।
इस नवीन आदेश के अनुसार मनोज डड़सेना प्रतिनियुक्ति के पश्चात प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


