कोण्डागांव

पुलिस ने 3 दिन में लगाए सात चलित थाना, ग्रामीणों को किया जागरूक
15-Nov-2021 10:01 PM
पुलिस ने 3 दिन में लगाए सात चलित थाना, ग्रामीणों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 नवंबर।
कोण्डागांव जिले में 3 दिन में सात चलित थाना लगाया गया। जिसमें थाना फरसगांव द्वारा  14 नवंबर को ग्राम नवागढ़ में, थाना केशकाल द्वारा 14 नवंबर को ग्राम अड़ेंगा में, थाना विश्रामपुरी में 13 नवंबर को ग्राम बैजनपुरी में, थाना अनंतपुर द्वारा, थाना मर्दापाल द्वारा 13 नवंबर को ग्राम हसलनार में, थाना ईरागांव द्वारा 14 नवंबर को ग्राम कानागांव में थाना धनोरा द्वारा 14 नवंबर ग्राम हॉटचपाई में 15 नवंबर को ग्राम बड़ेघोड़सोडा में, चलित थाना लगाकर ग्रामिणों की समस्या सुनी गयी।

 उक्त चलित थानो में ग्राम सरपंच, पंच एवं कोटवार कीं गा्रमीण उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने पुलिस को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित खुश दिखाई दिये, ग्रामीणों ने अपने व्यक्तिगत एवं सार्वाजनिक समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा। गांव वालों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।
 
ग्रामीणों को सायबर अपराध, ऑनलाईन फ्राड,एटीएम फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इसके बचने के उपाय भी बताए गये, समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराध जैसे दहेज प्रताडऩा, दहेज मृत्यु घरेलू हिन्सा, बाल विवाह छेड़छाड़ तथा बच्चो के ऊपर होने वाले लैगिंक अपराध, बाल मजदूरी, मानव तस्करी के बारे में विस्तृत चर्चा कर महिलाओं बच्चों को कानून के द्वारा प्रदत उनके अधिकारो के बारे में जानकारी दी गई।

यातायात के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दिया गया तथा नशे में वाहन नहीं चलाने हेतु समझाईश देकर ग्रामीणों को लाइसेंस बनवाकर वाहन चलाने एवं वाहन का बीमा कराने की सलाह दी गयी । बाहर से आये ढोंगी बाबा, जेवर गहने साफ करने वाले चक्कर में नहीं पडने समझाईश भी दिया गया।

गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने या अपराध घटित होने से तत्काल पुलिस को सूचित करने निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और ग्राम रक्षा समिति के नए सदस्यों का विस्तार भी किया गया।

जिला पुलिस कोण्डागांव के द्वारा चलाए जा रहे आमचो पुलिस आमचो संगी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गॉव के नवयुवकों को खेल समाग्री का वितरण भी किया गया।


अन्य पोस्ट