कोण्डागांव
कोण्डागांव,14 नवंबर। नगर के मंडी परिसर बाजार रोड कोण्डागांव कृषि एंव जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से पंजीकृत जैविक उत्पादक समूहों के द्वारा जैविक उत्पाद के स्थानीय विक्रय का मंच जैविक हाट का शुभारंभ 14 नवंबर को 12 बजे कृषि स्थायी के समिति के सभापति प्रमिला मरकाम के कर कमलों से फीता काटकर व्यापारी स्ंास्थान का शुभारंभ किया गया। जिसमें जैविक उत्पाद जैसे सुगन्धित चावल विष्णुभोग जवापुल चावल, दुबराज चावल, बादशाह भोग, व अन्य सुगन्धित प्रजाति के जैविक उत्पादक चावल, दाल, तीलहन, दलहन उड़द आदि के विक्रय किए जाएगें। जैविक उत्पादन की ओर नागरिकों की आर्कषण की मांग को देखते हुए जैविक हाट की दुकान प्रारंभ की गई हैं। शुभारंभ के अवसर में मुख्य रूप से कृषि विभाग उपसंचालक देंवेद्र कुमार रामटेके, सहायक संचालक कृषि रामेश्वर पुजारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जी आर नाग, जनप्रतिनिधि दैनुराम सेठिया व अन्य कृषि विभाग के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद थे।


