कोण्डागांव
आमचो पुलिस आमचो संगी: छात्रावास में खेल सामाग्री वितरित
08-Oct-2021 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 8 अक्टूबर। जिला के धनोरा थाना क्षेत्र में संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पुलिस के माध्यम से खेल में रुचि रखने वाले छात्रवासियों को 7 अक्टूबर को खेल सामग्री का वितरण किया गया। पुलिस विभाग से मिले जानकारी अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल आपरेशन) शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग आमचो पुलिस आमचो संगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 7 अक्टूबर को थाना धनोरा पुलिस ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में निवासरत छात्रावासियों को खेल सामाग्री का वितरण किया। इस दौरान थाना प्रभारी सोनसिंह सोरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


