कोण्डागांव

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
28-Sep-2021 8:50 PM
 पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 28 सितंबर। भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत पर्यावरण संबंधी गतिविधियां, जिसमें पर्यावरण पर संगोष्ठी, नदी -तालाब की सफाई, प्लास्टिक हटाना,  पौधारोपण जैसे अभियान के प्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य गणेश शंकर मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने पर्यावरण से जुड़ी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला से लेकर बूथ स्तर तक पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों जो 2 से 7 अक्टूबर तक चलेगी की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी ।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतवासी पूरे दृढ़ संकल्प के साथ जुटे हुए है। इस धरा से प्लास्टिक के अभिशाप को जल्द खत्म करने का प्रण ही प्रधानमंत्री को हम सब की तरफ से उत्तम जन्मदिन का उपहार होगा।

गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मानव पर्यावरण के विनाश का प्रमुख कारक है तथा पर्यावरण को प्रदूषित करने के कारण आज मानव अपने लिए संक्रामक बीमारियों को जन्म दे रहा है।

इस तरह के अनेक गम्भीर दुष्परिणामों से बचने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, रजिया खान, चंदन साहू, संगीता पोयाम, जितेंद्र सुराना, जिला महामंत्री आकाश मेहता, तरुण साना, मीडिया प्रभारी रौनक दीवान, कार्यालय प्रभारी दयाराम पटेल, जिला कोषाध्यक्ष धनराज मालू, यतींद्र छोटू सलाम, अनीता नेताम, रामेश्वर उसेंडी, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, वर्षा यादव, सोनामणि पोयम, बंटी नाग, महेंद्र पारख, संजू पोयाम, संजू ग्वाल, सोमा दास, विक्की रवानी, नागेश देवांगन, विनय राज, कृष्णा पोयाम, सुनील कोर्राम, गामा जयसवाल, रौनक पटेल व अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट