कोण्डागांव

संकुल समन्वयक को शिक्षकों ने दी विदाई
03-Sep-2021 4:28 PM
संकुल समन्वयक को शिक्षकों ने दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 3 सितंबर।
संकुल केंद्र कोहकामेटा के संकुल समन्वयक राजेश उइके को विदाई देकर केशकाल संकुल में बेहतर कार्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। प्रारम्भ में सभी कर्मचारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक शाला कोहकामेटा  के प्राध्यापक धरम सिह नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजेश सर के कार्य शैली से हम सभी प्रभावित हैं। आपने जिस मेहनत और लगन से कार्य किया य़ह हमारे संकुल की उपलब्धि हैं। 

 प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने कहा कि संकुल कोहकामेटा में बेहतरीन कार्य से आज पूरे विकासखंड में हमारे संकुल की पहचान बनी है। हमारे राजेश सर ने विकासखंड और जिले में इस संकुल की जानकारी समय पर भेजकर शासन के दिशा निर्देश का पालन किया हैं। संकुल के किसी साथी की ओर से गलती हुई हो तो हम माफी चाहेंगे।

 डी.पी साहू ने कहा कि संकुल की व्यवस्था से कार्य की सरलता होती हैं और उसे पूर्ण करने में सर की भूमिका प्रशंसनीय रहीं। बिदाई समारोह में वैसे भी हमे बड़ा दुख लगता क्योंकि यहां पर केवल बिदाई की बाते होती है। राजेश उइके सर ने बहुत बढिय़ा कार्य हम  सबके बीच किया जो हमेशा याद रखा जाएगा।  इस दौरान लोकेश गायकवाड़ ने कहा कि विदाई चाहे पदोन्नति के कारण हो या स्थानांतरण के कारण बिदाई हो यह दु:खद घड़ी ही होती राजेश सर से विगत 30 वर्षों पूर्व का परिचय रहा।

 उन्होंने अपने शिक्षा जीवन में अच्छे कार्य किए हैं और इस संकुल में बेहतर कार्य कर इस कोहकामेटा को भी नयी पहचान दी हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर नए संकुल में भी बेहतरीन कार्य करने की शुभकामनाएं  देते हैं सफ़लता उनके साथ हमेशा रहे, बेहतर कार्य करने वाले कही भी रहे अपनी पहचान बनाये रखते हैं। अंत में संकुल के सभी शिक्षको की ओर से शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर राजेश उइके सर को बिदाई दी गयी। इस कार्यक्रम में सभी प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक और स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मनीराम कुंजाम ने मधुर अंदाज में कार्यक्रम का सफल संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किरन जैन ने किया।

 


अन्य पोस्ट