कोण्डागांव

मांझी, मुखिया, चालकी की बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन
26-Aug-2021 8:59 PM
 मांझी, मुखिया, चालकी की बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 26 अगस्त। कल गोण्डवाना भवन कोण्डागंाव में जिला स्तरीय मांझी, मुखिया, चालकी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से  बंगाराम सोढ़ी, अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज, जिला-कोण्डागंाव का चयन किया गया। आदिवासी समाज के वरिष्टगण गोमाराम सोढ़ी, सी.आर. कोर्राम,  रामूराम ध्रुव,  मनिहार मरकाम, फत्तेसिंह जुर्री, एस. आर. सोरी, सूरज मातलाम, देवेन्द्र बघेल, मण्डल संयोजक, आदिवासी विकास शाखा कोण्डागांव एवं जिला के प्रत्येक परगना के मांझीगण की उपस्थिति में चर्चा की गई।

चर्चा के पश्चात कोण्डागंाव जिला के समस्त मांझी, चालकियों के पदाधिकारियों का भी चयन सर्व सम्मति से किया गया। अध्यक्ष देवकरण नेताम, ग्राम कोदोभाट, गढ़सिलयारा परगना, उपाध्यक्ष समुंद पोयाम, ग्राम-बनियागांव सोनाबाल परगना, सचिव धरमसिंह मंडावी, ग्राम-खेतरपाल, आंवरी परगना, कोषाध्यक्ष पदमराम पोयाम, ग्राम-कचोरा, सोनाबाल परगना, उक्त सदस्यों के अलावा 13 सदस्य इस मांझी चालकि समिति के कार्यकारिणी सदस्य होंगे।  संरक्षक गांडोराम कोर्राम, ग्राम-आलोर बड़ेडोंगर हाटिया परगना फरसगांव।

 उपरोक्त समिति का गठन कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास संकल्प साहू के मार्गदर्शन में बैठक 17 अगस्त के आदेश पश्चात 25 अगस्त को सर्व आदिवासी भवन में जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर सर्व सहमति से निम्न पदाधिकारियों का गठन किया गया ।


अन्य पोस्ट