कोण्डागांव

कोण्डागांव, 23 अगस्त। नगर सेना के माध्यम से संचालित आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 23 अगस्त को कोण्डागांव के चिखलपुटी में संचालित आदेश्वर पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस बारे में नगर सेना के अधिकारी भान सिंह मार्को ने बताया, कोण्डागांव जिले में नगर सेना के माध्यम से बाढ़ आपदा का संचालन किया जा रहा है। बाढ़ आपदा में शामिल जवानों के माध्यम से नदी नालों में आए बाढ़ के दौरान अपनी सेवा देने के अलावा आगजनी जैसे आपात स्थिति में भी अपनी सेवा दमकल के वाहन के साथ दी जाती है। इसी कड़ी में कोण्डागांव के चिखलपुटी में संचालित आदेश्वर पब्लिक स्कूल के बच्चों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विशेष जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आगजनी जैसे आपात स्थिति में किस तरह से बचाव के उपाय किए जाने हैं, इस संबंध में जानकारी दी गई।