कोण्डागांव

उड़ान क्रीड़ा परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया जन्मदिन
21-Aug-2021 9:33 PM
उड़ान क्रीड़ा परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया जन्मदिन

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 21 अगस्त। विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत पंचायत ओंडरी के उड़ान क्रीड़ा व युवा विकास संस्थान के सांस्कृतिक प्रभारी अनिल कुमार मंडावी के जन्म दिवस के अवसर पर उड़ान क्रीड़ा और युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए।

विजेता प्रतिभागी 800 मीटर दौड़ बालक गोविंद कुमार टेड़मुण्डा, जयप्रकाश रावटे बालोद, रोशन कुमार ग्राम ओंडरी, गौरव कुमार ग्राम बालोंड, कमलेश नेताम ग्राम ओंडरी, 800 मीटर दौड़ बालिका प्रथम ममता मंडावी ओंडरी, द्वितीय संध्या मरकाम ओंडरी, तृतीय रीना मरकाम ओंडरी, 10 किमी दौड़ बालक वर्ग फुलधर, प्रथम पुरस्कार राशि 6000 रुपए, कमलेश मरकाम द्वतीय पुरस्कार राशि 3000 रुपए, बालिका वर्ग कामिनी प्रथम पुरस्कार राशि 6000 रूपए, मुकेश्वरी द्वितीय पुरस्कार राशि 3000 रुपए ये समस्त प्रतिभागी मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिये।


अन्य पोस्ट