कोण्डागांव

यातायात जागरूक के लिए चला आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम
18-Aug-2021 11:54 PM
यातायात जागरूक के लिए चला आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 अगस्त। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए यातयात पुलिस कोण्डागांव आमचो यातायात चो गोठ के तहत जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इसके तहत 18 अगस्त को कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक व ग्राम पंचायत चिपावंड मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

यातायात पुलिस प्रभारी रविशंकर पांडे ने आम लोगों, वाहन चालकों को 2019, 2020, 2021 में अब तक जिले में हुई सडक़ दुर्घटनाओं के मृतकों आकड़े बताते हुए कहा कि इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ये दुर्घटनाए हो रही है। सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है।

वहीं मौके पर अपील किया गया कि, यातायात नियमों का पालन करे, खुद को और दुसरे को भी सडक़ दुर्घटना होने से बचाए।


अन्य पोस्ट