खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
स्थानीय अवकाश की सूची घोषित
20-Jan-2025 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खैरागढ़, 20 जनवरी। कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा की ओर से सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक 04 के नियम-08 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कैलेंडर वर्ष-2025 के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार रथ यात्रा शुक्रवार 27 जून 2025, दशहरा (महानवमी) बुधवार 01 अक्टूबर 2025 और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक/जिला कोषालय/उपकोषालय पर लागू नहीं होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


