खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

राष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित हुए प्रो. राजन यादव
19-Feb-2026 3:30 PM
राष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित हुए प्रो. राजन यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 19 फरवरी। इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव शासकीय महाविद्यालय बरघाट जिला शिवनी म प्र में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित हुए। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र पारे निदेशक मध्य प्रदेश जनजाति लोक कला एवं बोली विकास भोपाल थे।

‘भारतीय लोक साहित्य एवं संस्कृति के विविध रूप’ विषय पर 9 एवं10 फरवरी को आयोजित इस संगोष्ठी में प्रो. राजन यादव ने कहा कि परंपरागत लोकसाहित्य किसी एक व्यक्ति की रचना का परिणाम नहीं है। भारतीय संस्कृति की आत्मा लोक-संस्कृति ने दी है। भारतीय लोक संस्कृति की आत्मा भारतीय साधारण जनता है, इन्हीं की अटपटी वाणी ने लोकसाहित्य को सहेजा, संवारा और आकार प्रकार दिया।

संस्था के प्राचार्य डॉ. बी एल इनवाती ने प्रो. राजन यादव को अभिनन्दन पत्र एवं शाल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने किया।


अन्य पोस्ट