खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

यातायात पुलिस ने मौके पर ही इंश्योरेंस लर्निंग लाइसेंस पॉल्यूशन पेपर बनवाया
16-Jan-2025 4:13 PM
यातायात पुलिस ने मौके पर ही इंश्योरेंस लर्निंग लाइसेंस पॉल्यूशन पेपर बनवाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 16 जनवरी। पुलिस विभाग खैरागढ़ पुलिसकर्मियों के द्वारा स्वेच्छा से हेलमेट क्रय कर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

 26 जनवरी रिहर्सल परेड में आए बच्चों को भी यातायात के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु समझाइश दिया गया।

यातायात जागरूकता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों ने भी दिखाई रुचि और यातायात पुलिस के पहल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल,के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश कुमार गौतम के दिशा निर्देश में 13जनवरी खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में यातायात पुलिस व आरटीओ के संयुक्त टीम के द्वारा पेपर अपडेट करने पर लगभग 15 लोगों का लर्निंग लाइसेंस हुआ 25 लोगों का इंश्योरेंस पेपर तथा 17 लोगों का पॉल्यूशन पेपर अपडेट कर मौके पर ही दिया गया तथा यातायात पुलिस के द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहनों पर तत्काल नंबर प्लेट लिखवा कर लगभग 52 गाडिय़ों को त्वरित निराकरण किया। यातायात जागरूकता शिविर दौरान 26 जनवरी रिहर्सल परेड में आए पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के संबंध में शासन के आदेश को पढक़र सुनाया गया एवं समझाया गया इससे प्रेरित होकर 38 पुलिस विभाग केसीजी के अधिकारियों और जवानों ने हेलमेट लेकर हेलमेट पहनने की प्रतिज्ञा की। फतेह मैदान में परेड में आए बच्चों को यातायात नियम का जानकारी दिया गया।

यातायात नियम का पालन करने आम-जन को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने एवं आम-जन में यातायात नियमो के पालन हेतु यातायात पुलिस खैरागढ़ का अभियान जारी है।


अन्य पोस्ट