खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भ्रष्ट तंत्र का खामियाजा भुगत रहा खैरागढ़-यशोदा वर्मा
12-Sep-2024 8:36 PM
भ्रष्ट तंत्र का खामियाजा भुगत रहा खैरागढ़-यशोदा वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 12 सितंबर। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि 2005 में आमनेर नदी में आये भयानक बाढ़ के बाद तत्कालीन सरकार द्वारा बाढ़ को रोकने के लिये प्रधानपाठ बैराज में लगभग 70 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके तहत सिंचाई विभाग द्वारा उक्त बैराज में करोड़ों की अनुपूरक बजट में पास कर स्वीकृति हुआ था, लेकिन विभाग द्वारा उक्त बैराज में घटिया क्वालिटी का गेट लगाया गया, परिणाम स्वरूप गेट टूट गया। जिसके बाद विभाग द्वारा उक्त गेट की मरम्मत हेतु करोड़ों की राशि स्वीकृत कर खर्च किये फिर भी बैराज भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। यदि आज बैराज सही तरीके से बना होता तो खैरागढ़ नगर के विभिन्न वार्ड व ग्राम सण्डी, राहुद, धनगांव, कामठा, मडौदा, बफरा को इस नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।

जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ में प्रभावित ग्राम व नगर को बिना सूचना दिये विभाग द्वारा बैराज का गेट खोल दिये जिसके खामियाजा खैरागढ़ नगर के विभिन्न वार्डों सहित ईतवारी बाजार, खैरागढ़ के व्यापारियों को भुगतना पड़ा। अगर समय रहते प्रशासन द्वारा गेट खोलने से पहले नगर में मुनादी कराया जाता तो शायद नगर में व्यापारियों को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।

लोक निर्माण विभाग के उदासीनता व ठेकेदार के लापरवाही के कारण खैरागढ़ बायपास रोड आज 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बना है, जिसके कारण बाढ़ आने पर खैरागढ़ नगर से संपर्क टूट जाता है, लोक राजनांदगांव से कवर्धा आने जाने वाले यात्रीगण पूरे दिनभर भटकते रहे, अगर बायपास सडक़ पुरा हुआ रहता तो यह मंजर देखने नहीं मिलता, आज 15 साल बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।


अन्य पोस्ट