खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 30 अगस्त। भाजपा कार्यालय में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिलामहामंत्री रामाधार रजक ने बताया 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया कि सभी को भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर अभियान का समर्थन करना है। सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है एवं सभी शक्ति केंद्रों में एक सहियोगी और एक सहसहियोगी तथा सभी बूथों में एक प्रभारी बनाना है। जिसका उद्देश्य सिर्फ नए सदस्य बनाना नहीं है बल्कि आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। जिला मंत्री एवं जिले के सदस्य्ता अभियान प्रभारी शशांक ताम्रकार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्य्ता प्राप्त करने के संबध में विस्तार से बताया इसमें अधिकांश सदस्य मिस्ड कॉल एवं नमो एप तथा क्यू आर कोड के माध्यम से बनाए जाएंगे।
शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन ने बैठक में कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अभियान का उद्देश्य सिर्फ नए सदस्य बनाना नहीं है, बल्कि आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, प्रकाश सिंह ठाकुर, कमलेश कोठले परमानंद साहू,सुभाष सिंह ठाकुर,कृष्णा वर्मा, नंद चंद्राकर, गिरवर पटेल,चंदू वर्मा,उत्तम सिन्हा, महेंद्र वर्मा, अंकित गर्ग, चंदन गोस्वामी, विशाल वर्मा, हर्ष वर्मा,कैलाश नागरे, रवि मानिकपुरी, चेतन वर्मा, पुकराम सिंह,देवीन कोठली,बिना शोरी, नरेंद्र श्रीवास,रूपेश रजक डॉ सुरेश साहू,मेहुल निर्मल सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।