खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

ढाई करोड़ के 58 कार्यों का भूमिपूजन
04-Oct-2023 3:38 PM
ढाई करोड़  के 58 कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 4 अक्टूबर। नगर पंचायत गंडई में कार्यक्रम का आयोजन कर 2 करोड़ 67 लाख के 58 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान 134 हितग्राहियों में से 70 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में गोवा में हुए प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर गंडई नगर को गौरवान्वित करने वाले हेमंत मरकाम को शाल, श्रीफल भेंट कर अतिथियों ने स्वागत करते बधाई दी। साथ ही प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि नगर पंचायत गंडई द्वारा निकाय के सभागार में 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा शामिल नहीं हो पाई। इस पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन गंडई ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल,  नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जावेद खान, सीएमओ एवं पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू ने बताया  कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन ने बताया कि विगत 15 साल से  निकाय में भाजपा की सरकार थी, तब विकास क्या था? अब क्या है  ? लगातार कांग्रेस के शासनकाल में नगर विकास हो रहा है। आज भी करोड़ों की लागत से नगर के विभिन्न वार्डों के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गों का बराबर ध्यान रखे है और दूरदृष्टि के साथ राज्य के विकास में कार्य कर रहे हैं। बता दें कि भूमिपूजन में 58 विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। जिसमें शासकीय कन्या स्कूल में अहाता निर्माण, सीसी रोड, आरसीसी, ट्यूबलर स्थापना, सीसी रोड, टॉप कोटिंग, चबूतरा मरम्मत कार्य, पेवर ब्लॉक, कलवर्ट निर्माण कार्य, स्वामी आत्मानंद स्कूल में साइकिल स्टैंड, सरकारी अस्पताल के सामने धनवंतरी मेडिकल स्टोर निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद दिलीप ओगरे ने किया। इस दौरान पार्षद लियाकत अली खान, नीलम नामदेव, क्रांति ताम्रकार, सूरज नामदेव, नारायण चतुर्वेदी, एल्डरमैन बालक दास डहरिया, गोवर्धन साहू,  सीएमओ गिरीश साहू, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन,  अशरफ सिद्धिकी, मंजू नेताम, लता देवांगन, संगीता झारिया, मणिकचन केंद्र के सुपरवाइजर राखी खान,  वार्ड प्रभारी संजू देवांगन, गायत्री देवांगन, सलविंदर कौर, बैंक रिटायर्ड कर्मचारी एलडी मानिकपुरी सहित आवास विभाग के कर्मचारी, स्वच्छता दीदीया सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट