खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
घरों के सामने होने लगा सुवा नृत्य
23-Oct-2022 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई, 23 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर बच्चों ने विभिन्न वार्डों में घरों के सामने सुवा नृत्य और सुवा गीत गाया। दीपावली त्यौहार के अवसर पर सुवा गीत और नृत्य की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी चलन में है। इसे लेकर छोटी बच्चियां और महिलाएं सज-धजकर बांस के टोकरे में मिट्टी का तोता लेकर दीप जलाकर लोगों के घरों और दुकानों के सामने गीत गाते नृत्य करती हंै। आज भी नगर के छोटी बच्चियों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते नगर के विभिन्न वार्डों में सुवा नृत्य करते सुवा गीत गाया। इस दौरान लोगों ने पुरस्कार स्वरूप उपहार भी दिए।
ज्ञात हो कि दीप पर्व खुशियां लेकर आता है। पर्व की तैयारी लगभग पखवाड़े भर पहले शुरू हो जाती है। इन दिनों शहर व गांवों के गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर सुवा नृत्य प्रस्तुत कर रही बच्चों व महिलाओं की टोली नजर आ रही हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


