कवर्धा

रंजिश, हंसिया से मार किया युवक को घायल
24-May-2021 6:33 PM
रंजिश, हंसिया से मार किया युवक को घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 24 मई।
विकासखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिंघारी में एक युवक ने आपसी रंजिश के चलते हंसिया से वार कर घायल कर दिया। 
बोड़ला पुलिस के अनुसार तंबोली ट्रांसपोर्ट की 2 गाडिय़ां सवेरे धान संग्रहण केंद्र सिंघारी में धान लोड करने पहुंची। दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर पुरुषोत्तम धुर्वे व मनोज यादव के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश आपसी मनमुटाव था। 

जिस पर पुरषोत्तम धुर्वे ने अचानक मनोज यादव के साथ वाद विवाद के दौरान अपने ट्रक से दौडक़र हंसिया लाकर से वार कर दिया, जिससे उसके बाएं कान के नीचे गले में गहरा जख्म बन गया। लोगों के बीच बचाव से मामला को शांत किया गया व लोगों के बीच बचाव से वह  एक ही बार  हमला कर पाया। 

बोड़ला पुलिस के डायल 112  पैंथर टू के आरक्षक जावेद खान व चालक  संजय जांगड़े की मदद से घायल मनोज साहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला इलाज हेतु लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके गले में 10 टांके लगाए। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी पुरुषोत्तम धुर्वे शराब पिए हुए था। शराब के नशे में ही उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया।
 


अन्य पोस्ट