कवर्धा
कांग्रेसियों ने बांटे मास्क-साबुन
23-May-2021 7:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 23 मई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत 500 मास्क एवं 100 साबुन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में वितरण किया गया।
सर्वप्रथम कार्यालय में राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प समर्पित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अमर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, पार्षद सभापति शमशाद बेगम, परेटन बाई, ओमप्रकाश शर्मा, पार्षद विसर्जन धुर्वे, भरत गुप्ता, दया राम, दीपक माग्रे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे