कवर्धा
भाजपा का धरना-प्रदर्शन
21-May-2021 7:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कवर्धा, 21 मई। टूलकिट मामले में आज भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपाईयों ने धरना-प्रदर्शन किया।
आज भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह के नाम से थाने में एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ प्रदेश में धरना, प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति समिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के चंद्रकुमार सोनी ने धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा यदि हम किसानों की हित की भी बात करते है , किसानों की हक की मांग करते हैं तो भी शासन-प्रशासन के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराया जाता है। यदि मांग गलत था तो रिपोर्ट के बाद भुगतान क्यों किया गया। कहीं न कहीं मांग जायज है और कुचलना, दबाना गलत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे