कवर्धा
जंगल मार्ग में गाड़ी खराब, फंसे भिलाई के पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
28-Nov-2026 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कवर्धा, 28 नवंबर। ग्राम रानी देहरा के जंगल मार्ग में वाहन खराब होने के बाद भिलाई से आए पर्यटकों को डायल 112 की ईआरवी चिल्फी पैंथर-01 टीम ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह घटना 26 नवंबर की है।
भिलाई-चरोदा निवासी गणपत निषाद परिवार और अन्य लोगों के साथ ग्राम रानी देहरा घूमने आए थे। इसी दौरान जंगल मार्ग पर उनका वाहन खराब हो गया, जिसमें बच्चों सहित करीब 5 से 6 लोग सवार थे। ठंड के मौसम, सूनसान जंगल मार्ग और मोबाइल नेटवर्क की समस्या के बीच सभी लोग पैदल वापस लौटने लगे थे।
डायल 112 की ईआरवी चिल्फी पैंथर-01 टीम को सूचना मिलने पर कॉलर से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई और टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने जंगल मार्ग पर पैदल जा रहे सभी लोगों तक पहुंचकर उन्हें अपने ईआरवी वाहन में बैठाया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे