कवर्धा
भाजयुमो ने कोरोना वॉरियर्स को दिया स्वल्पाहार
14-May-2021 6:58 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बोड़ला, 14 मई। बोड़ला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोड़ला में 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें राजस्व विभाग, स्वस्थ विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपना पूरा समय लोगों की सेवा में देते हंै। आज सभी अपने घर पर है पर नर सेवा ही नारायण सेवा है, के भाव को लेकर सभी कर्मचारी अपना फर्ज निभा रहे हैं। इनके इन्हीं भाव को देखते हुए भाजयुमो बोड़ला ने सभी कोरोना वॉरियर्स को स्वल्पाहार दिया। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष लव निर्मलकर भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सोमनाथ धुर्वे, अजित पाठक, यश धुर्वे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे