कवर्धा
कवर्धा, 28 नवंबर। कवर्धा वनमण्डल एवं ङ्खङ्खस्न-ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड के सेंट्रल इंडिया लैंडस्केपकार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य के चिल्फी परिक्षेत्र में वन्यप्राणी सर्वेक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य मैदानी वन अमले को वैज्ञानिक सर्वेक्षण की विधियों, फील्ड डेटा संकलन, वन्यप्राणियों के संकेतों की पहचान तथा ट्रैप कैमरा संचालन व निगरानी की तकनीकों का प्रशिक्षण देना था।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होने वाली फेस-ढ्ढङ्क मॉनिटरिंग के माध्यम से अभयारण्य की जैव विविधता, मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्यप्राणियों की उपस्थिति, उनके वितरण, वनस्पतियों की विविधता और प्राकृतिक आवास की स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से मैदानी सर्वेक्षण और ट्रैप कैमरों के माध्यम से निगरानी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसे लगभग 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। संपूर्ण सर्वेक्षण ङ्खङ्खस्न-ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मैदानी वन अमले द्वारा किया जाएगा।
प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के बाद एक वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग वन्यजीव संरक्षण और आवास प्रबंधन की योजनाओं में किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला में कवर्धा वनमण्डलाधिकारी निखिल अग्रवाल और भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य की अधीक्षक अनिता साहू उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण सत्रों में ङ्खङ्खस्न-ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड के विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपेन्द्र दुबे (बिलासपुर), डॉ. अनुराग विश्वकर्मा (बिलासपुर), डॉ. दीप्ति गुप्ता (भोपाल) और संदीप चौकसे (जबलपुर) ने मैदानी वन कर्मचारियों को साक्ष्य संकलन, अभिलेखीकरण और ट्रैप कैमरों के उपयोग की जानकारी दी।