कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज राजिम महासभा के चुनाव में संतोष यदु (यादव) मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा प्रदेश के स्वजातीय मतदाताओं के समर्थन से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में कबीरधाम (कवर्धा) जिले के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने भी बढक़र हिस्सा लिया और मतदान किया।
संतोष यदु को कुल 194 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 86 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
ज्ञात हो कि ग्राम मुजगहन में जन्मे संतोष यदु का जीवन संघर्ष व समाज सेवा से जुड़ा रहा है। छह वर्ष की उम्र में वे सलोनी (रायपुर) आ गए थे। वे तीन बार ग्राम सलोनी के निर्विरोध सरपंच रहे तथा विगत 15 वर्षों से रायपुर राज यादव ठेठवार समाज के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में सेवारत रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान कबीरधाम जिला ठेठवार समाज के अध्यक्ष लालाराम यदु ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संतोष यदु के पक्ष में मतदान की अपील की थी। जीत के पश्चात लालाराम यदु (जिला अध्यक्ष, कवर्धा), रमेश कुमार यादव (सचिव), हरीश कुमार यदु (कोषाध्यक्ष), राजेश कुमार यदु (सहसचिव), धनुकराम यादव, रोशन लाल यादव, मुकेश कुमार यदु, दिनेश कुमार यदु, सोनू यादव, कुलदीप यादव और भुनेश्वर यादव सहित पूरे जिले वासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।