कवर्धा

कार से गांजा तस्करी, एमपी के 4 बंदी
27-Sep-2026 9:43 PM
कार से गांजा तस्करी, एमपी के 4 बंदी

साढ़े 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कवर्धा, 27 सितंबर।
अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र एनएच-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान थाना चिल्फी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलोग्राम 460 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में मध्यप्रदेश के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को थाना चिल्फी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने दो कारों को रोककर तलाशी ली। पहली कार क्रमांक - डीएल 4सी एक्यू 0755 से 12 किलो 760 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी रविराज सिंह परिहार एवं सौरभ सिंह बुंदेलादोनों निवासी थाना पवई, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। दूसरे  बिना नंबर की कार से 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी जोगेन्द्र राजा  एवं केशव राजा दोनों निवासी ग्राम बुढ़ा, थाना पवई, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

गांजा 18 किलो 460 ग्राम (कीमत लगभग 9,23,000),  हुंडई वरना कार (कीमत लगभग 5,00,000), मारुति फ्रॉन्क्स कार (कीमत लगभग 8,00,000), 4 मोबाइल (कीमत लगभग 30,000) कुल 22 लाख 53 हजार रुपये हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्य प्रदेश के पन्ना ले जाना स्वीकार किया। थाना चिल्फी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट